👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): युवाओं में बढ़ रही नशा प्रवृत्ति के खिलाफ के युवाओं ने शनिवार को हापुड़ में एक साइकिल रैली निकाली। रैली में शामिल युवा हाथों में तख्तियां लिए थे जिन पर लिखा था-नशा करता है जीवन बेकार, मत करो नशे से प्यार।
यह रैली एसएसवी इंटर कालेज से प्रारंभ हुई और तहसील चौपला, फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड होते हुए अतरपुरा चौपला पर समाप्त हुई। रैली मे छात्र-छात्राएं शामिल हुए। साइकिल रैली का उद्देश्य युवाओं को जागरुक करके नशा करने से रोकना था।
































