हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डिपो ने मोदीनगर मार्ग पर संचालित बस के एक परिचालक की सेवा को समाप्त कर दिया है। परिचालक शराब के नशे में धुत था और उसने सात यात्रियों से किराया तो वसूला लेकिन टिकट नहीं दिया। इसके पश्चात यह कार्रवाई की गई है।
आपको बता दें कि हापुड़ डिपो से बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर होता है। मोदीनगर मार्ग पर सरावा, मोदीनगर, बदनौली, भोजपुर आदि के यात्री यात्रा करते हैं। मामला शुक्रवार की दोपहर का है जब मोदीनगर जा रही बस को बदनौली गांव के पास अधिकारियों ने चेकिंग के लिए रोक लिया। बस में 45 यात्री सवार थे जिनमें से सात यात्री बिना टिकट मिले जिन्होंने पूछताछ के दौरान बताया कि परिचालक ने किराया ले लिया है लेकिन टिकट उपलब्ध नहीं कराया। इसके साथ परिचालक शराब के नशे में धुत मिला जिसके बाद अन्य परिचालक को बुलाया गया और बस को आगे के लिए रवाना किया गया। वहीं परिचालक की सेवा को भी समाप्त कर दिया गया है।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: ADMISSIONS OPEN: 9536100111




























