हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): केमिस्ट एसोसिएशन हापुड़ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह सुन्दर कुमार आर्य,जिला महासचिव, जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि होली असत्य पर सत्य की विजय और हर्ष उल्लास का पर्व है इसीलिए जीवन में सदैव सत्य का प्रयोग करना चाहिए और सभी को होली की शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर होली और संगठन के बारे में , सीएल शर्मा , राकेश गुप्ता,दीपक पाराशर ,रमेश चंद अरोड़ा ,अजय कुमार शर्मा , जयविंदर गुर्जर, राजीव गुडलक, आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में बृजभूषण अग्रवाल, तेजेंद्र शर्मा,अमित बैसला, योगेश शर्मा, मुकेश गर्ग , संजीव शर्मा ,रामफल शर्मा। नितिन चुग ,अनुराग अग्रवाल, अंकुश गर्ग, परवेज अली ,दिव्यांश गोयल ,मृणाल मित्तल, डा० के पी सिंह ,पीतम सिंह ,पुष्पेंद्र शर्मा, मेहराजुद्दीन, सलमान खान, राजकुमार सैनी, नंदकिशोर, प्रदीप कुमार, हर्ष बाटला ,योगेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।




























