👁 0 views Views
नशे के सौदागर से नशीली गोली बरामद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से अवैध 120 नशीली गोलियां बरामद की है। आरोपी गांव कोटा हरनाथ पुर का अवधेश सिंह है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।




























