👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने दिल्ली रोड़ स्थित ZUDIO (जुडियो) के शोरूम में छापा मारा जहां से ड्रग एंड कॉस्मेटिक रूल 2020 के अंर्तगत दो लिपिस्टिक सहित एक नेलपेंट, कुल 3 सैंपल लेकर जांच हेतू प्रयोगशाला भेजे। कार्यवाही के दौरान मंडल औषधि निरीक्षक गौरव लोधी भी मौजूद रहे। उर्मिला अग्रवाल ने बताया कि सैंपल लैब भेजा गया है। यदि जांच रिपोर्ट सही नहीं आती तो आगे की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि समय-समय पर दवाओं के साथ कॉस्मेटिक आईटम की सैंपलिंग भी आगे जारी रहेगी। किसी भी हाल में जनपद में नकली एवं अधोमानक दवाओं व कॉस्मेटिक समान की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।

एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

































