👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश सरकार ने नशे के सौदागरों का पूरा इलाज करने के लिए पूरी तरह कमर कस ली और पुलिस व आबकारी टीम को निर्देश दिए हैं कि नशे के सौदागरों को बख्शे नहीं। मादक पदार्थों के सेवन से ही युवा पीढ़ी का जीवन बर्बाद हो रहा है। प्रदेश सरकार ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनडीएफ) का गठन कर बाराबंकी, गोरखपुर और मेरठ में एएनटीएफ के थाने खोलने का निर्देश दिया। मेरठ में स्थापित होने वाला एएनडीएफ थाना पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पहला नारकोटिक्स थाना होगा। एएनटीएफ थानों को संसाधनों से लैस किया जाएगा। एडीजी एसटीएफ आगामी तीन माह तक एएनटीएफ का कामकाज देखेंगे।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010



























