दवा विक्रेताओ ने किया औषधि निरीक्षक का स्वागत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में नव नियुक्त औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल का हापुड़ कैमिस्ट एसोसिएशन हापुड़ के ज़िलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में हापुड़ केमिस्ट एसोसिएशन हापुड़ के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट आफिस पहुँचकर गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया ओर शिष्टाचार भेंट की।
औषधि निरीक्षक ने कहा कि जनपद में कहीं भी बिना लाइसेंस के मैडिकल स्टोर चल रहे हो तो मुझे बताने का कष्ट करें। एसोसिएशन के ज़िलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि हापुड़ केमिस्ट एसोसिएशन आपका हर प्रकार से सहयोग करेगी। लेकिन जो लोग लाईसेंस लेकर सही प्रकार से कार्य कर रहे हैं उनका किसी भी प्रकार से उतपीडन नहीं होना चाहिए राजेंद्र गुर्जर अध्यक्ष, योगेश त्यागी चेयरमैन,योगेश शर्मा संरक्षक,राकेश गुप्ता महासचिव,ब्रजभुषण अग्रवाल कोषाध्यक्ष,नितिन चुग उपाध्यक्ष,मुकेश गर्ग,उपाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।
Tuitions available: contact 7351945695






























