👁 0 views Views
हापुड़ ,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद हापुड़ में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया,जिसके कब्जे से एक किलो आठ सौ ग्राम गांजा बरामद किया है।आरोपी बस अड्डा धौलाना का अंकित है।पुलिस ने अंकित को जेल भेज दिया है।नशे के सौदागरों के विरुद्ध यह अभियान जारी रहेगा।




























