हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हाफिजपुर पुलिस ने नशीला पाउडर लेकर जा रहे एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 148 ग्राम नशीली पाउडर तथा बाइक बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि थाना हाफिजपुर पुलिस मुख्य मार्ग पर चैकिंग कर रही थी कि एक बाइक सवार को पुलिस ने जांच के लिए रोक लिया। तलाशी लेने पर बाइक सवार के कब्जे से पुलिस ने 148 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। आरोपी हापुड़ के सिकंदर गेट का वकील है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर पुलिस ने प्रदेश भर में नशे के सौदागरों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है। बता दें कि धौलाना पुलिस ने मादक पदार्थ दो तस्करों की 45 लाख रुपए की गांव पिपलैड़ा में सम्पत्ति कुर्क की है।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
Large के साथ Medium, Medium के साथ Small Pizza FREE: 8979755041


























