बृजघाट पर कांवड़ियों पर ड्रोन रखेगा नजर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महाशिवरात्रि पर्व पर गंगा जल लेने पहुंचने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु पुलिस ने बृजघाट व मुख्य मार्गों के साथ-साथ मंदिरों के ईर्द-गिर्द सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए है। बृजघाट पर पुलिस बल के साथ-साथ रिवर पुलिस को भी तैनात किया गया है औऱ ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 5 मार्च से रुट डायवर्जन किया गया है। महाशिवरात्रि पर्व 8 मार्च का है।
पुलिस के अनुसार महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर जनपद हापुड़ को तीन जोन व दस सैक्टर में बांट कर पुलिस बल के साथ मैजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है और पुलिस निरंतर गश्त पर रहेगी तथा संदिग्धों की चैकिंग की जाएगी।
जनपद के शिवालयों गांव छपकौली, सबली, कल्याणपुर, दत्तियाना, गढ़ के मुक्तेश्वर महादेव आदि मंदिरों पर विशेष पुलिस तैनात रहेगी और सीसीटीवी कैमरें पूरी तरह नजर रखेंगै।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

































