हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड देहात के अंतर्गत मंगलवार की शाम को हापुड़-मेरठ बाईपास पर धनौरा के निकट एक क्रेन के 20-25 फुट नीचे पलट जाने से क्रेन के चालक विनोद वर्मा व परिचालक विनोद यादव चोटिल हो गए औऱ क्रेन भी क्षतिग्रस्त हुई है। यह हादसा एक ई-रिक्शा चालक को बचाने के चक्कर में हुआ।
उत्तर प्रदेश के जनपद गौंडा के गांव फरबी के विनोद वर्मा व विनोद यादव क्रेन पर चालक व परिचालक है। ये दोनों हापुड़ से सैदपुर के पास एक प्लांट पर क्रेन लेकर जा रहे थे। जब वे हापुड़-मेरठ बाईपास पर गांव धनौरा के पास पहुंचे तो एक ई रिक्शा सामने आ गया। चालक ने ई रिक्शा को बचाने का प्रयास किया तो क्रेन रोलिंग को तोड़ते हुए 20-25 फुट सड़क से नीचे पलटते हुए जा गिरी, जिस वजह से चालक व परिचालक चोटिल हो गए।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854






























