👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्ड-10 के क्षेत्र कासिमपुरा, सादकपुरा, मुज्जफरपुरा और नवीकरीम में पेयजल आपूर्ति लड़खड़ाने से नागरिकों में रोष व्याप्त है। पेयजल सप्लाई बाधित होने के पीछे नलकूप का खराब होना बताया जा रहा है।
इलाके के प्रतिनिधि हितेश मोदी रविवार को परिषद के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत से मिले और उन्हें एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में हितेश मोदी ने पीने की पानी की सप्लाई रेगूलर करने की मांग की है। चेयरमैन ने पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने का आश्वासन दिया है।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509



























