हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल गुरुवार की रात हापुड़ की श्रीनगर स्थित गणेश पंडाल पहुंचे जहां उन्होंने भगवान गणेश जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने गणपति बप्पा की आरती भी की और विश्व को निरोगी रखने की प्रार्थना की। इस अवसर पर भगवान गणेश का चित्र भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया गया।
हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर में क्षेत्रवासी गणेशोत्स्व मना रहे हैं। जहां प्रतिदिन शाम 4:00 से 6:00 बजे तक महिला संकीर्तन होता है। प्रात: 8:00 बजे तथा रात 9:00 बजे महाआरती होती है। महाआरती के पश्चात श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। बता दें कि भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा 28 सितंबर गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे श्रीनगर से आरम्भ होकर देवी मंदिर फ्रीगंज रोड पर सम्पन्न होगी।



























