हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ के पूर्व आईएमए अध्यक्ष डां. सुनील कुमार शर्मा का गुरुवार रात नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। डां. सुनील कुमार शर्मा के निधन से परिवार और चिकित्सकों में शोक की लहर है। डां. सुनील शर्मा की अंतिम यात्रा हापुड़ से सुबह साढ़े 9 बजे कोठी गेट पर स्थित उनके आवास से चलेगी। डां. सुनील शर्मा का अंतिम संस्कार गढ़ बृजघाट पर होगा।
बता दें कि बीमारी के चलते डां. सुनील शर्मा ने गुरुवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे नोएडा के एक अस्पताल में अंतिम सांसे ली। डां. के निधन से परिवार में कोहराम मचा है। हापुड़ की कोठीगेट निवासी डां. सुनील शर्मा की अंतिम यात्रा उनके आवास से करीब साढ़े नौ बजे निकलेगी जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट पर किया जाएगा।
टाईल्स पर प्रिंट कराएं अपनी फोटो, कॉल करें: 8449930105, 9837824010






























