हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):महाराणा प्रताप सेवा संस्थान हापुड़ द्वारा डॉ. रेणु को उनके शिक्षा विभाग में किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया और उनकी लिखित शोध प्रबंध पर आधारित पुस्तक ” शिशुपाल वध महाकाव्य में वक्रोक्ति सिद्धान्त”का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। पुस्तक विमोचन पूर्व उपकुलपति चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय,मेरठ से डॉ.जे.के.पुण्डीर,वीर रस के राष्ट्रीय कवि डॉ. अर्जुन सिसौदिया, प्रो.एन सी.आर.कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस,मेरठ डॉ. आलोक कुमार,निदेशक अमेठी लॉ.वि.वि.नोएडा डॉ. आदित्य तोमर व अध्यक्ष महाराणा प्रताप सेवा संस्थान चमन सिंह सिसौदिया ने किया। पुस्तक के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए डॉ. रेणु ने बताया कि एक शिक्षक की सीखने की यात्रा निरंतर जारी रहती है।बेसिक के छोटे- छोटे बच्चों को स्वरचित कहानी व कविताओं के माध्यम से पढ़ाने के साथ साथ वो अपनी उच्च शिक्षा का उपयोग भी अनेक शोधार्थियों के लिए करना चाहती थी।अतः उन्होंने इस पुस्तक का प्रकाशन कराया।यह पुस्तक संस्कृत के उन शोधार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो संस्कृत भाषा के चमत्कारों को अपने शोध के द्वारा सब तक पहुँचाना चाहते हैं।
इस उपलब्धि के द्वारा उन्होंने बेसिक के सभी शिक्षकों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत कर दिया है कि यदि इच्छाशक्ति और लगन हो तो हम असम्भव को भी सम्भव बना सकते हैं।समारोह में में जिलाध्यक्ष भाजपा उमेश राणा,ब्लॉक प्रमुख धौलाना निशांत सिसौदिया, सत्यवीर सिंह गहलौत, अजय सिंह ,ईशु अत्रिश,युवा कवि मोहित शौर्य,अनेक लोग उपस्थित थे।
पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…
Read more
























