हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में स्थित माउंट कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ राजीव रंजन सिंह को भारत के 100 फ्यूचर लीडर में चुना गया है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। शिक्षकों और छात्रों में खुशी की लहर है।
स्कूल के चेयरमैन सतपाल यादव ने बताया कि मिड डे और कैलेंडर मैगजीन द्वारा भारत में करीब 3500 शिक्षाविदों समेत स्कूल के प्रधानाचार्य का मूल्यांकन आधारित सर्वे किया गया जिसमें जनपद हापुड़ में डॉक्टर राजीव रंजन सिंह टॉप 100 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। बताते चलें कि वह नोएडा की एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी की नौकरी छोड़ लगभग 14 वर्षों से सिंभावली में शिक्षा सेवा कर रहे हैं।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600




























