पिलखुवा में डा मुखर्जी को याद किया गया










पिलखुवा में डा मुखर्जी को याद किया गया
हापुड, सीमन/सुरेश जोन(ehapurnews.com):श्री मुखर्जी पुस्तकालय एवं वाचनालय के तत्वावधान में आर्य समाज पिलखुवा में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। मार्गदर्शक मंडल के सदस्य सुधीर गोयल ने पुस्तकालय के इतिहास पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि कन्हैयालाल ने कहा कि डॉ मुखर्जी एक सफल राजनीतिज्ञ के साथ-साथ सफल शिक्षाविद थे, डॉ मुखर्जी समाज में भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष के नाते ही जाने जाते हैं परन्तु २८ वर्ष की आयु में १९२९ से कांग्रेस पार्टी से १९४४ तक सांसद रहे फिर कुछ मतभेद होने पर हिंदू महासभा से सुहरावर्दी के खिलाफ सांसद बने। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात जवाहर लाल नेहरू के मंत्रिमंडल में शामिल हुए। डॉ मुखर्जी के पिता सर आशुतोष मुखर्जी कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति थे,सर आशुतोष मुखर्जी के निधन के पश्चात डॉ मुखर्जी विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी में शामिल किए गए और सात वर्ष पश्चात ही ३५ वर्ष की अल्पायु में कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार संभाला ।


इसके पश्चात डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में डॉ वागीश दिनकर, राजपाल शर्मा राज ,डॉ सतीश वर्धन ने काव्य पाठ किया । मार्गदर्शक सुरेश चन्द्र, सुधीर गोयल, सुशील अग्रवाल, वागीश दिनकर अध्यक्ष विपिन अग्रवाल,मंत्री राजपाल शर्मा, विनय गुप्ता, लज्जा रानी गर्ग, ममता तोमर, रीटा महरोत्रा, अशोक गोयल,गिरीश गर्ग,अतुल मित्तल,बिजेन्द्र लोहे वाले,
अजय गोयल, वीरसैन बंसल आदि का सहयोग रहा।

एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878








Related Posts

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…

Read more

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड
error: Content is protected !!