👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन (इंटीग्रेटेड) के तत्वावधान में सोमवार को डा. एस हैनिमैन का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संतोष पैथोलाजी लेब पर एक कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 70 लोगों का ब्लड द्वारा आरोग्य प्रोफाइल किया गया, डा. एस हैनिमेन को श्रद्धासुमन अर्पित कर डा. बंधुओं ने विचार व्यक्त किए जिसमें सभी ने समाज सेवा गरीबों को मुफ्त दवा व होम्योपैथिक के प्रचार प्रसार पर बल दिया।
इस अवसर पर डा. राकेश कुमार शर्मा, डा. अशोक ग्रोवर, डा. योगेंद्र अहलावत, पी.के अत्री, डा. रमेश अरोरा, डा. कस्तूरी, डा. मोहित सिंहल, डा. इरफान, संतोष शर्मा उपस्थित थे।
































