हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पूर्व राष्ट्रपति महामहिम डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस के अवसर पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उनको श्रध्दांजलि अर्पित की गई। पूर्व राष्ट्रपति के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा उनकी स्मृति में सिकंदर गेट डलाऊ घर से लेकर मदरसा सर्कुलर रोड एमएस गार्डन तक का नाम पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड रखा गया है।
नगर पालिका द्वारा नामांकरण का बोर्ड लगाया गया जिसका उद्घाटन नामित सभासद जिला महामंत्री श्यामेन्द्र त्यागी, नगर अध्यक्ष प्रवीण सिंघल, विनीत दीवान, अमित त्यागी, आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि ने किया। कार्यक्रम का आयोजन व संचालन मो दानिश कुरेशी ने किया।
बता दें कि 11 सितंबर 2020 को नगर पालिका परिषद हापुड़ की बोर्ड बैठक प्रस्ताव संख्या 62 में नगर पालिका द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर सड़क व मूर्ति स्वीकृत की गई थी। लेकिन एक वर्ष से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी प्रतिमा नहीं लगी थी और न ही रोड के नामांकन का बोर्ड लग पाया था। शुक्रवार को मार्ग का नामांकरण हुआ। सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरेशी ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढती, जिलाध्यक्ष उमेश राणा एडवोकेट व नगर पालिका के सभासद गणों, पालिका के अधिकारीयो कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरेशी,नगर अध्यक्ष विनीत दीवान, प्रवीण सिंघल, जिला संयोजक अमित त्यागी,डॉ दिलशाद अली, अकरम अब्बासी आसिफ मेवाती राशिद अली ,मौ अहमद, महामंत्री वाजिद चौधरी, उपाध्यक्ष सलमान अठसैनी, आदि उपस्थित रहे।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000

































