हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): सोमवार को हापुड के दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली में कांग्रेस के मुख्यालय 24 अकबर रोड पर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में ईडी दफ्तर की ओर पैदल कूच किया। पैदल कूच करते ही रास्ते में दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोक लिया और आगे बढ़ने से रोका। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन भी किया। इसी बीच दिल्ली पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई। दिल्ली पुलिस के समझाने पर भी जब कांग्रेसी कार्यकर्ता नहीं माने तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस के जवानों ने गिरफतार कर लिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद शर्मा, विक्की शर्मा, जकारिया मनसबी, जस्सा सिंह, उमेश वाल्मीकि, निसार खान, पवन, फरदीन, आयुष शर्मा, चंदन शर्मा, नौशाद अब्बासी, यशपाल सिंह ढिलौर, दीपक मोघे, अनूप कर्दम, नरेश भाटी, भरत लाल शर्मा, अमित सैनी, सुखपाल गौतम आदि दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। गिरफ्तारी के दौरान जब पत्रकारों ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल से सवाल किया तो उन्होंने बताया कि आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ईडी में पेशी थी। जिसमें राहुल गांधी के समर्थन में हापुड़ से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार को पूरे देश में कांग्रेस से भय हैं। क्योंकि इस समय अगर जनहित की बात पूरे देश में कोई कर रहा हैं तो वह एकमात्र राहुल गांधी ही हैं। सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने बताया कि भाजपा राहुल गांधी द्वारा देश भर में जनता के प्रति उठाई गई आवाज से बेहद घबराई हुई हैं। राहुल गांधी जी जनता के लिए हमेशा सच की लड़ाई लड़ते हुए आ रहे हैं। इसलिए भाजपा राहुल गांधी की आवाज को दबाने और कुचलने के लिए उन पर ईडी की जांच बिठाकर उन्हें परेशान कर रही हैं। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को चेताते हुए कहा कि संघर्ष के दौर में भाजपा राहुल गांधी को अकेला समझने की भूल न करें,राहुल गांधी जी के संघर्ष में देश का हर कांग्रेसी कार्यकर्ता उनके साथ हमेशा खड़ा हैं और आखिरी सांस तक उनके लिए लड़ाई लड़ता रहेगा।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509





























