
दहेज लालचियों ने किया विवाहिता को प्रताड़ित, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव की विवाहिता के साथ दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में बाइक और दो लाख रुपए की मांग कर रहे थे।
विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 4 फरवरी 2025 को गाजियाबाद के लोकेश कश्यप के साथ हुई थी। शादी में उसके परिवार ने लगभग आठ लाख का दान दहेज दिया था लेकिन ससुराल पक्ष के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे जो लगातार प्रताड़ित करते। अब पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पति लोकेश, ससुर राज किशोर, ननद दीपा, जेठ रवि, संजय, जेठानी हेमा और ऋतु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
99 स्टोर से दिवाली उपहार खरीदे 99/- रुपए में: 8191820867



























