हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के आरोपों के अनुसार उसका पति उसे मारपीट कर मायके के पास स्थित जंगलों में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने हापुड़ के पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है जिन्होंने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का निकाह पांच साल पहले मेरठ जिले के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि तीन साल पहले उसने पुत्री को जन्म दिया जिसके बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों का व्यवहार अचानक बदल गया और वह दहेज की मांग करने लगे जो उसके साथ मारपीट भी करते हैं और उसकी हत्या का प्रयास भी किया। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314






























