👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव कुराना की रहने वाली एक की युवती का निकाह ग्रेटर नोएडा के रहने वाले अकरम के साथ हुआ था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज की मांग करने लगे और 20 नवंबर को मांग पूरी न होने पर उन्होंने महिला को बेरहमी से पीटा। इस दौरान महिला की रीड की हड्डी में चोट आई है जिसके कारण उसका आधा शरीर काम नहीं कर रहा। पीड़िता के भाई उमर ने जनपद हापुड़ में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति अकरम, उसके चार रिश्तेदारों शाकिर, असलम, गुड़िया और अफसाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
रेमंड चाहिए तो द रेमंड शॉप आईए: 9149331926 || #TheRaymondshophapur




























