👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दहेज में बीस लाख रुपए नहीं मिले तो ससुरालियों ने लात मारकर बहू का गर्भ गिरा दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया।
धौलाना कस्बे की एक बेटी का विवाह जनपद बुलंदशहर के थाना सलेमपुर के गांव रंगपुर के भूपेश गिरी के साथ हुआ था। आरोप है कि दहेज में 20 लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर ससुरालिए बहू के साथ मारपीट करते थे और मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने बहू के पेट पर लात मारकर गर्भ गिरा दिया और घर से निकाला दिया। विवाहिता के पिता ने आरोपी दहेज लालचियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चक्की के शुद्ध और ताजे आटे की FREE HOME DELIVERY: 9897726380





























