हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय राजमार्ग-9 से गांव गोंदी के लिए भटैल मार्ग पर ढलान बनाने की मांग को लेकर सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और कार्य को रुकवा दिया।
सलाई-काठी खेड़ा मार्ग से 10-15 गांवों के ग्रामीणों का आना-जाना है। सोमवार को जैसे ही यह पता चला कि राष्ट्रीय राजमार्ग से भटैल मार्ग को बंद किया जा रहा है, तो गांव काठीखेड़ा प्रधान देवेंद्र, तालिब, कलवा, खुशी मौहम्मद, विजय खरे सहित सैकडों किसान मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसान ढलान बनाने की मांग कर रहे थे।
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS


























