उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार ने लिखी विकास की नई गाथा










उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार ने लिखी विकास की नई गाथा

हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): मेरठ-हापुड़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने शनिवार को हापुड़ में दावा किया कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने सूबे में हर मोर्चे पर विकास की एक नई गाथा लिखी है जिस कारण विपक्षी बल बौखलाए हुए है और वे अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे है। सांसद ने दावा किया कि वर्ष-2024 में भाजपा भारी बहुमत के साथ विजय पताका फहराएगी और केंद्र में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल शनिवार को हापुड़ उत्तर प्रदेश सरकार के 6 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा सरकार उपलब्धियां गिना रहे थे। सांसाद ने दावा किया कि प्रदेश में कानून का राज है। गुंडों और माफियों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है। लाखों लोगों को बगैर रिश्वत के नौकरियां मिली है। इंफ्रास्टेकर बेहतर होने से निवेश बढ़ा है। विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल, एक्सप्रैस, धार्मिक स्थलों के विकास पर सांसद ने प्रैस वार्ता में विस्तृत रुप से चर्चा की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न् योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, चाबी, दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल आदि वितरित की गई।

लोकसभा के पूर्व सांसद राहुल गांधी को न्यायालय से मिली दो वर्ष की सजा और लोकसभा की सदस्यता रद्द होने पर सांसद ने कहा कि जो उन्होंने बोया था, वहीं उन्होंने काटा है। अहंकार, राहुल गाधी व उसके परिवार तथा कांग्रेस की समस्या बन गई है। समारोह में हापडु व गढ़ के विधायक विजयपाल व हरेंद्र तेवतिया तथा जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा तथा भाजपाई उपस्थित थे।

किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!