हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की अपराह्न पिलखुवा में प्रमुख मतदाता सम्वाद सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता को गुमराह होने की जरुरत नहीं है। डबल इंजन की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लिए भोजन, स्वास्थ्य, आवास आदि की योजना बनाकर कार्यान्वित किया है। सपा व बसपा सरकार ने विकास का पैसा, गरीबों के निवाले का धन एकत्र कर इत्र वाले मित्र की दिवारों में इकट्टा किया है। सपा व बसपा की संवेदना सदैव पैशेवर अपराधियों व गुंडों के साथ रही है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की अपराह्न पिलखुवा में धौलाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धर्मेश तोमर के समर्थन में मतदाता सम्वाद सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने धौलाना साठा चौरासी के उन क्रांतिकारियों को नमन किया जिन्होंने देश की आजादी के लिए स्वयं को बलिदान किया। सीएम ने पिलखुवा के प्रख्यात पत्रकार शिवकुमार गोयल का भी स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव राष्ट्रवाद की अलख जगाने के लिए निस्वार्थ भाव से कलम के माध्यम से देश की सेवा की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष-2017 से पहले प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित थी। चारों और अराजकता का बोलबाला था। विकास कार्य ठप्प पड़े थे। विकास कार्यों का पैसा नेताओं की जेबों में जा रहा था। दंगाईयों व उपद्वियों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उत्पात मचा रखा था। भयपूर वातावरण में लोगों का जीना हराम था और पलायन करने को तैयार थे। 2017 के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार आई और डबल इंजन की सरकार ने माफियों, अपराधियों, दगांईयों, उपद्रवियों पर शिकंजा कसा और अवैध रुप से कमाई की सम्पत्ति को जब्त किया। डबल इंजन की सरकार का उद्देश्य विकास और सुशासन की स्थापना है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के पुनः सत्तारुढ़ होने के बाद गुंडा तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं आवास, शिक्षा, आवास, राशन वितरण, स्वास्थ्य आदि समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कार्यान्वित की गई। उन्होंने लोगों से आवाह्न किया कि वे भाजपा प्रत्याशी धर्मेश तोमर के पक्ष में मतदान करे।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























