
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली के सामने बस और डंपर की भिड़ंत के दौरान 10 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक दम्पति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि सीतापुर से चली डबल डेकर बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे। यह बस दिल्ली जा रही थी। जैसे भी थाना सिंभावली के पास पहुंचे तो गलत दिशा से आकर सड़क पार कर रहे मिट्टी से भरे डंपर से टकरा गई। दुर्घटना में बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची जिसके बाद चालक और करीब 10 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से सीतापुर के विशंभर उनकी पत्नी फूलमती की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।




























