हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): जल-जीवन मिशन योजना के कार्य युद्ध स्तर पर कराये जायें जिससे शीघ्र ही जनपद के अधिक से अधिक गांवों में घर-घर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सके lशुक्रवार को जनपद के जिलाधिकारी अनुज सिंह के निर्देशन में जिला विकास अधिकारी संजय कुमार
ने उपरोक्त निर्देश जल-जीवन मिशन योजना की कलेक्ट्रेट के सभागार में समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि शासन की यह बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नही की जायेगी। समीक्षा में पाया गया कि ग्रामों में कार्य की प्रगति धीमी है।
जनपद के कार्य की समीक्षा करते हुए जिला विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि जनपद हापुड़ में जिन टंकियों का कार्य अभी तक प्रारम्भ नही हुआ है उन्हें शीघ्र प्रारम्भ कराया जाये। जनपद ग्रामों की 20 डीपीआर का निरीक्षण किया जाना है उन्होंने कहा कि जनपद के ग्रामों के सभी मोहल्लों में पाइप लाइन होनी चाहिए प्रत्येक घर में नल होना चाहिए l ओवरहेड टैंक गांव से दूर नहीं बनाएं ग्रामीण विकास ट्रस्ट के प्रतिनिधि ने बताया कि 60 स्थानों पर कार्य आरंभ कर दिया गया है जिले की 116 डीपीआर स्वीकृत हुई जिन की धनराशि शासन द्वारा प्रेषित कर दी गई है l जिला विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त खंड विकास अधिकारियों को जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यो की जानकारी दी जाए l बैठक में एक्शन जल निगम, सहायक अभियंता जल निगम, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे l
राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…
Read more






















