हापुड़ जनपद में 1 सितम्बर से डोर टू डोर की जाएगी पशु गणना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे विकास भवन, हापुड़ के सभागार में भारत सरकार द्वारा संचालित 21 वीं पशुगणना 2024 के कार्य हेतु समस्त गणनाकर्त्ताओं व सुपरवाईजरों को शनिवार को पशुगणना का प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण में 75 गणनाकर्त्ताओं एवं 15 सुपरवाईजरों द्वारा प्रतिभाग किया गया। पशुगणना का कार्य 01 सितम्बर 2024 से प्रस्तावित है जो कि 31 दिसम्बर 2024 तक संचालित किया जायेगा।पशु गणना कार्य में जनपद हापुड़ अन्तर्गत समस्त ग्राम,वार्ड का डोर टू डोर 21वीं पशुगणना ऐप पर आनॅलाइन डिजीटल पद्धति द्वारा पशुधन सर्वेक्षण किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में 3000 परिवारों पर 01 गणनाकर्ता एवं शहरी क्षेत्रों में 4000 परिवारों पर 01 गणनाकर्त्ता नियुक्त किया गया है। डाटा की गुणवत्ता हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में 15000 परिवारों पर 01 सुपरवाईजर एवं शहरी क्षेत्रों में 40000 परिवारों पर 01 सुपरवाईजर की नियुक्ति की गयी है।
विगत पशुगणना वर्ष 2019 में हुई थी जिसमें जनपद में कुल पशुधन की संख्या `389000 (गाय, भैंस, भैड, शूकर, घोड़े, खच्चर, गधा आदि) थी। इन 05 वर्षों में जनपद में पशुओं की संख्या में हास व वृद्धि की स्थिति पशुगणना से साफ हो जायेगी। पशुगणना के साथ-साथ जिन पशुओं की टैगिंग नहीं हुयी है, उनकी टैगिंग (कान में छल्ला) की जायेगी साथ ही पशु स्वामी एवं पशुओं का डाटा डिजीटल रूप से पोर्टल पर अंकित हो जायेगा। एवं जनपद में कॉमर्शियल लेयर,बॉयलर फार्म मीट शॉप,आवारा पशु,डेयरी इत्यादि का
आंकलन भी पोर्टल पर दर्ज होगा।
जनपद के पशु चिकित्साधिकारी डा.ओ.पी.मिश्रा ने पशुपालको से अपील की है कि वे पशुगणना मे सहयोग करें और गणनाकर्त्ताओं को सही-सही जानकारी के साथ-साथ पशुओं में टैगिंग (कान में छल्ला) अवश्य लगवायें। ताकि क्षेत्र मे निराश्रित पशुओं से छुटकारा मिल सकें एवं विभागीय योजनायें (निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान / टीकाकरण इत्यादि) का लाभ पशुपालक को द्वार पर उपलब्ध हो सकें।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























