हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला अर्जुन नगर में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक गधा गली नंबर दो के पास मौजूद नाले में गिर गया जिसे निकालने का प्रयास किया लेकिन मोहल्लेवासियों को सफलता हाथ नहीं लगी. बताया जा रहा है कि नाले में कुछ दिन पहले गाड़ी और एक युवक का मोबाइल भी गिर गया था.
मामला शनिवार का है जब अर्जुन नगर की गली नंबर दो के बाहर मौजूद नाले में एक गधा अचानक गिर गया जिसका शोर सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. स्थानीय लोगों ने गधे को निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी.
























