
गंगा में डॉल्फिन कर रही अठखेलियां
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के पुष्पावती पूठ में इन दिनों डॉल्फिन लगातार अठखेलियां कर रही हैं। इस नजारे को देखने के लिए आसपास के लोग पहुंच रहे हैं। हस्तिनापुर से लेकर नरोरा तक करीब 84 किलोमीटर लंबा गंगा का क्षेत्रफल रामसर साइट है। यह इलाका डॉल्फिन के लिए सुरक्षित रखा गया है। इन दिनों गंगा में जलस्तर उफान पर है। पानी अधिक होने के कारण यहां डॉल्फिन पिछले कई दिनों से लगातार अठखेलियां कर रही हैं।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838
























