हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर चौक से 100 मीटर की दूरी पर मृत पड़े। गौवंश के शव को कुत्ते नोच रहे हैं और जिसका वीडियो राहगीर ने कैमरे में कैद कर लिया। मोदीनगर रोड पर चौक के पास किन्हीं कारणों से गोवंश की मौत हो गई। गोवंश के शव को कुत्ते लगातार नोच रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

























