हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली के गांव हरौड़ा में एक नील गाय के बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दिया। इस दौरान नीलगाय का पैर और गर्दन में घाव हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने नील गाय के बच्चे को कुत्तों के चुंगल से बचाया और वन विभाग को इसकी सूचना दी।
बता दें कि मामला सोमवार का है जब गांव हरौड़ा में कुछ कुत्ते नील गाय के एक बच्चे के पीछे पड़ गए और उसपर हमला कर दिया। नीलगाय के बच्चे की आवाज सुनकर ग्रामीण राकेश, शिवम और अंकित मौके पर पहुंचे और कुत्तों से वहां से भगाकर नीलगाय के बच्चे को गांव ले आए और वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया। रेंजर राजेश कुमार ने बताया कि बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509



























