
मोर्निंग वाक कर रहे वृध्द पर कुत्तों का हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की सड़कों पर दौड़ रहे कुत्तों के झुंड लोगों के आफत बने हैं और हापुड़ के सरकारी अस्पताल में रोजाना सैकडों लोगों को रेबीज इंजेक्शन लगाए जा रहे है। हापुड़ के कलेक्टर गंज में बुधवार की सुबह वृध्द श्याम लाल धींगरा घर के पास ही टहल रहे थे कि अचानक कुत्तों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया और बुरी तरह काट लिया। हमले में गिरने के कारण सिर में चोट आई है। सरकारी अस्पताल में वृद्ध को रेबीज इजैक्शन लगाया गया है।
बता दें कि जनपद के गली-मौहल्लों में आवारा कुत्तों का इतना आतंक है कि वे आए दिन छोटे-बड़ों पर हमला कर काट रहे हैं। नागरिकों की मांग है कि नगर पालिका कुत्तों व बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाए।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244





























