
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना धौलाना क्षेत्र के गांव निधावली में एक बाइक सवार की मौत का कारण एक कुत्ता बना। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
पुलिस के अनुसार गांव दौलतपुर ढीकरी निवासी समीर अपने पड़ोसी अरसलान के साथ बाइक से सवार होकर कस्बे की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह निधावली नहर पर पहुंचे, तो अचानक से उनकी बाइक के सामने कुत्ता आ गया। जिससे बािक से संतुलन बिगड़ने पर पुलिया से टकरा गई और दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए थे। वहीं कस्बे की तरफ से जिला एटा थाना मलावल के गांव जलालपुर निवासी कृष्ण चंद्र की बाइक उनसे टकरा गई। थानाध्यक्ष अवनीश शर्मा पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे और समीर, अरसलान और कृष्ण चंद्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों ने समीर को मृत घोषित कर दिया। अरसलान की गंभीर हालत देख कर उसको रेफर कर दिया। कृष्ण चंद्र का सीएचसी में उपचार चल रहा हैं। थानाध्यक्ष अवनीश शर्मा ने बताया कि समीर की मौत की खबर परिजनों को दी गई हैं।





























