👁 0 views Views
दो साल से पुलिस को चकमा दे रहा पांच हजार का इनामी पुलिस के हत्थे चढ़ा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना पिलखुवा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ऐसे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जो दो साल से फरार चल रहा था और उस पर पांच हजार रूपए का इनाम घोषित था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त जनपद पानीपत (हरियाणा) के थाना सोनाली के मु0अ0सं0 50/2020 धारा 467,468,471,420,379 भादवि व 61/1/14 आबकारी एक्ट में लगातार दो वर्षों से वांछित चल रहा था, जिस पर पानीपत पुलिस द्वारा 5,000/- रुपये का पुरुस्कार घोषित था।आरोपी थाना बाबूगढ के गांव कनिया कल्याणपुर का अजय कुमार है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






























