रोज करो योग रहो निरोग
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): लिटिल जेम्स इंडिया एकेडमी हापुड़ मे चतुर्थ निशुल्क योग शिविर का समापन गुरुवार को हुआ।यह आयोजन उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम लखनऊ के सौजन्य से योगाचार्य राहुल कुमार भारती के निर्देशन में संपन्न हुआ ।
मुख्य अतिथि संजीव कुमार ए०सी०जी०डी०ए०(से०नि०) ने आयोजन का उदघाटन करते हुए प्राचीन संस्कृति की धरोहर योग को जीवन मे अपनाने का आव्हान किया।विशिष्ट अतिथि डॉक्टर योगेश गोयल ने बच्चों को जीवनपर्यंत योग अपनाने का संदेश दिया।
उन्होंने बच्चों को मनमोहक योग प्रस्तुति पर बधाई देते हुए कहा कि योग स्वस्थ रहने का मूलमंत्र है रोज करो योग जीवन भर रहो निरोग।
स्कूल प्रबन्धक अखिलेश कुमार ने बताया कि चतुर्थ योग शिविर का आयोजन उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम लखनऊ के निर्देशन मे किया गया। संस्थान के सचिव जितेन्द्र कुमार,निदेशक विनय श्रीवास्तव, महेंद्र पाठक, कक्षा निरीक्षक दिव्यरंजन ,शिवम तथा अन्य अधिकारीगणों के सहयोग रहा।
इस अवसर पर डॉक्टर हेमलता अग्रवाल, तनिष्का,ऋतु, रेखा,रिया,अंजलि,हुरवीश, प्रिया, निशा,नैतिक,हार्दिक, भव्य,दीक्षा,वासु,भगवत आदि का सहयोग रहा।
केयर हास्पिटल की ओर से माहे रमजान की आपको दिली मुबारकबाद



























