सड़क पर न पढ़ें नमाज़










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ईद उ अजहा का त्योहार मनाया 29 को मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। ईद की नमाज को लेकर भी टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। हापुड़ ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 7:15 बजे अदा की जाएगी। बृहस्पतिवार की शाम सीओ सिटी अशोक सिसोदिया और कोतवाली प्रभारी, सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों के साथ वार्तालाप कर ईद की नमाज को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। वहीं ईदगाह कमेटी की तरफ से एक जरूरी ऐलान किया गया और बैनर पोस्टर तथा पंपलेट शहर में बांटे गए हैं। जिसमें कहा गया कि यूपी सरकार के आदेशानुसार सड़कों पर नमाज अदा करना गैरकानूनी है। इसलिए ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज चार दीवारी के अंदर अदा की जाए। अगर कोई नमाजी ईदगाह या शहर की किसी भी मस्जिद के बाहर सड़क पर नमाज अदा करता है तो पुलिस और प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूर होगा।


वहीं ईदगाह कमेटी के सेक्रेटरी डॉक्टर नजमुद्दीन हवारी ने बताया ईद की नमाज को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है‌। ईद की नमाज के लिए ज्यादा मस्जिद बढ़ाई गई है। और मस्जिदों में नमाज का समय निर्धारित कर दिया गया है। जिससे की नमाजी मस्जिदों के अंदर नमाज अदा करें। कोई भी नमाज़ी सड़क पर नमाज अदा ना करें। वही शहर काजी मुफ्ती मकसूद आलम और नायब शहर काजी मौलवी असद कासमी ने बताया : ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 7: 15 बजे अदा की जाएगी। ईद की नमाज ईदगाह मैदान के अंदर अदा करें कोई भी नमाजी सड़क पर नमाज अदा ना करें और कुर्बानी का विशेष ध्यान रखा जाए कुर्बानी सार्वजनिक स्थान तथा खुले में ना करें। और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर सीओ सिटी अशोक सिसोदिया और कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश, ईदगाह कमेटी के सेक्रेट्री डाक्टर नजमुद्दीन हवारी, हाजी अब्दुल सलाम, मौ नाजिम अंसारी, सलाहुद्दीन सभासद, हाजी अय्यूब सभासद, नदीम सभासद, यूनिस अब्बासी, आदि लोग मौजूद रहे।

Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!