हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डूडा हापुड ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद् हापुड़, पिलखुवा, गढ़मुक्तेश्वर एवं नगर पंचायत बाबूगढ़ के लाभार्थी योजनान्तर्गत किसी भी व्यक्ति को सुविधा शुल्क न दें। नगर निकायों में तैनात कर्मचारी हापुड़ में रवि, इमरान, दीपक, अरविन्द व सलीम, पिलखुवा में राजेश एवं गढ़मुक्तेश्वर में वरूण व राजन तथा नगर पंचायत बाबूगढ़ में शाहिद तैनात है। संज्ञान में लाना है कि नामित सर्वेयर एवं जे0ई0 का पहचान पत्र आई०डी० कार्ड देखने के उपरान्त ही जिओटैग करवायें। योजनान्तर्गत दी जा रही धनराशि अनुदान के रूप में है। योजना पूर्णतः निःशुल्क है, इसमें किसी को कोई भी धनराशि देने की आवश्यकता नहीं है। इस धनराशि से केवल आवास का निर्माण ही किया जाना है । यदि कोई भी व्यक्ति योजना का लाभ दिलाने के लिए धनराशि की मांग करता है, तो किसी को कोई धनराशि देने की आवश्यकता नहीं है और यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसकी सूचना अधोहस्ताक्षरी के मो0नं0-8573002307, 8573000392 सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी, नगर निकाय के निकटवर्ती पुलिस चौकी थाने अथवा सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को सूचित करें।
पार्टी हॉल बुक करने के लिए कॉल करें: 8979755041






























