👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिलाधिकारी हापुड़ द्वारा रविवार को जनपद का क्षेत्र भ्रमण व स्पोर्ट निरीक्षण किया गयाI क्षेत्र भ्रमण के दौरान हापुड़ की मोदीनगर रोड पर कूड़ा पाया गया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हापुड़ व डीपीआरओ को निर्देशित किया गया कि नाले की जल निकासी कराते हुए तुरंत साफ सफाई कराना सुनिश्चित करें I उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हापुड व जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए।



























