👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की बृजनाथपुर तथा सिंभावली शुगर मिल पर पिछले पेराई सत्र का करीब 91 करोड़ रुपए बकाया है। भुगतान की धीमी रफ्तार को देखते हुए जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने शुक्रवार को नाराजगी जाहिर करते हुए दोनों मिलों अधिकारियों को तलब किया और जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए।
जिले में नई पराई क्षेत्र का शुभारंभ हो चुका है। हालांकि पिछले पेराई सत्र का अभी करोड़ों रुपए बाकी है जिसकी वजह से किसान तंगी से जूझ रहा है। किसानों का भुगतान समय से हो इसके लिए जिलाधिकारी ने मिल के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शीघ्र से शीघ्र किसानों के गन्ने का भुगतान किया जाए।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

































