डीएम अचानक पहुंची निर्माणाधीन नवोदय विद्यालय
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के गॉव नवादा में निर्माणाधीन जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण करने हेतु बुधवार को डीएम प्रेरणा शर्मा जा पहुंची। निरीक्षण के समय मौके पर उपस्थित कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबन्धक भी उपस्थित थे।डीएम ने विद्यालय की निर्माण प्रगति व गुणवत्ता की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि विद्यालय का निर्माण गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करते हुए हस्तान्तरित कराया जाए, जिससे आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आगामी सत्र में प्रवेश दिलाते हुए लाभ दिलाया जा सके।प्रबंधक ने मानको के अनुरूप निर्माण कार्य, निर्धारित अवधि में पूरा करने का आश्वासन दिया है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457



























