👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बाल श्रम रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया हुआ है. इसी क्रम में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जनपद हापुड़ की प्रत्येक तहसील के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में तीन टीमों का गठन किया है. जिले में तीनों तहसीलों में तीन टीमें गठित की गई हैं जो बाल श्रम रोकने के लिए कदम उठाएंगी. प्रत्येक टीम में एसडीएम, सीओ के अलावा छह अन्य अधिकारी शामिल होंगे. इसके बाद कारखाने, ईट-भट्टे, फैक्ट्री, ऑटोमोबाइल, गैराज आदि की जांच की जाएगी.
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209






























