हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में सोमवार की रात को जिले के शीर्ष अधिकारी मैदान में उतरे और विभिन्न क्षेत्रों में रूट मार्च किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार ने देशभर में सीएए लागू किया है। सीएए को लेकर जारी नोटिफिकेशन, आगामी लोकसभा चुनाव व आने वाले त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शीर्ष अधिकारियों ने सुरक्षा बल के साथ हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि सीएए को लेकर जारी नोटिफिकेशन, आगामी त्यौहार व चुनाव के चलते रूट मार्च किया गया है और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। साथ ही सोशल मीडिया पर भी विभाग की पैनी निगाह है।
हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, पुलिस अधीक्षक हापुड़ अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी हापुड़ वरुण मिश्रा ने पुलिस बल व पैरामिलिट्री फोर्स के साथ हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने इस दौरान सभी से अपील की कि संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093




























