हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रुपम ने शुक्रवार को न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया और न्यायलय परिसर में वादकारियों, वकीलों तथा पेशी पर आए कैदियों के लिए उपलब्ध पीने के पानी, सफाई, शौचालय की सुविधाओं को परखा। जिलाधिकारी मेधा रुपम की अगवानी न्यायालय परिसर में हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत सिंह व अन्य अधिवक्ताओं ने की।
जिलाधिकारी मेधा रुपम ने न्यायालय परिसर में नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा स्थापित वाटर कूलर से पानी की एक बूंद न टपकने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और ईओ को निर्देश दिया की दो दिन में वाटर कूलर चालू हो जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं के साथ शौचालय का भी निरीक्षण किया और सफाई कर्मचारी को शौचालय को पूरी तरह साफ रखने का निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने न्यायालय परिसर में निर्माणाधीन आफिस के निर्माण में धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की और पीडब्लूडी इंजीनियर को कार्य को शीघ्र पूरा कराने को कहा। जनपद की जिलाधिकारी मेधा रुपम द्वारा धरातल पर जाकर लोगों की समस्याओं से रु-ब-रु होकर निस्तारण के लिए किए जा रहे प्रयासों की हर जगह प्रशंसा हो रही है।



























