हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी कितनी सक्रिय इसका एक और उदाहरण सामने आया है जहां रविवार के दिन डीएम को एक व्यक्ति ने ट्वीट कर पिलखुवा के पबला रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने आंधी में टूट कर गिरे विद्युत पोल कर ट्वीटर के जरिए जानकारी दी। सोशल मीडिया पर मामले की जानकारी हासिल होने पर जिलाधिकारी मेधा रुपम ने तुरंत संज्ञान लिया और विद्युत विभाग को जल्द से जल्द खंबे को बदलने के आदेश दिए गए।
बता दें कि गौरव चौहान ने जिलाधिकारी मेधा रुपम को एक ट्वीट कर आंधी के कारण टेड़े हुए बिजली के खंबे के बारे में जानकारी दी जिसके बाद मामले में संज्ञान लेते हुए डीएम उर्जा निगम के अधिकारियों को तत्काल समस्या दूर करने के निर्देश दिए।

























