
भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय सोमवार को भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे। ग्रामीणों को जिलाधिकारी ने रास्ता देने का आश्वासन दिया।
आपको बता दें कि गांव बिगास में जमीन के विवाद को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठे हुए हैं। गोसंवर्धन केंद्र में निर्माण कार्य के चलते बिगास गांव का संपर्क मार्ग बंद कर दिया गया जिसकी वजह से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में गुस्साए ग्रामीण धरने पर बैठ गए जिन्होंने कढ़ाई, चूल्हे भी तैयार कर लिए। सूचना मिलने पर डीएम हापुड़ अभिषेक पांडेय, एसडीएम हापुड़ ईला प्रकाश मौके पर पहुंचे। डीएम ने किसानों से बातचीत की और रास्ता देने का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
























