👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा 36 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे अटल गौरव पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा आदि विकास कार्यों का निरीक्षण जिलाधिकारी मेधा रुपम ने रविवार को किया।
जिलाधिकारी मेधा रुपम, एसडीएम दिग्विजय सिंह आदि के साथ रविवार को अटल गौरव पार्क पहुंची औऱ विकास कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी मेधा रुपम ने अपने दौरे के दौरान एक अबोध बालाक से भी बातचीत की। जिलाधिकारी ने अटल गौरव पार्क के निकट गढ़ रोड पर नाले का निरीक्षण किया और वर्षा से पहले नाले की सफाई का निर्देश दिया।
































