हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): अनाज के प्रति लापरवाही देख हापुड़ के जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। डीएम अनुज सिंह ने विपणन अधिकारी गरिमा दुबे को कड़ी फटकार भी लगाई।
मामला गांव उपैड़ा का है जहां स्थित गेंहू क्रय केंद्र का जिलाधिकारी अनुज सिंह निरीक्षण किया। गेहूं क्रय केंद्र पर वितरण अधिकारी गरिमा दुबे मौजूद मिली। इस दौरान उन्होंने देखा कि बारिश की वजह से गेहूं पानी में भीग रहा है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने देखा कि गेहूं क्रय केंद्र पर लगभग 1600 बोरियां बाहर खुले में बारिश से भीग रही है जिसे देखकर जिलाधिकारी ने विपणन अधिकारी गरिमा दुबे पर कड़ी नाराजगी जताई और हुए कहा कि क्यों न बारिश से खराब हुए राशन की भरपाई आपकी सैलरी से की जाए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो बोरिया बारिश में भीगने से बच गई हैं उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए। जिलाधिकारी ने जिला विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि लापरवाह कर्मचारियों व अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941

























